अब दिल्ली एयरपोर्ट पर ये रोबोट करेगी आपका स्वागत
दिल्ली स्ट्रीट के आउटलेट पर पर्यटक लोग मित्री से मिलेंगे और वही उनकी स्वागत करेगी। मित्री पर्यटकों के लिए गतिविधियों को सरल बनाएगी और उन्हें मेन्यू भी प्रदान करेगी।
देश की प्रमुख ट्रेवल फूड और रिटेल कंपनी में से एक ट्रेवल फूड सर्विस (TFS) ने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी- मित्री का अनावरण किया है। ये एक रोबोट है जो यात्रियों के अनुभव को प्रभावकारी और मजेदार बनाएगी।
मित्री, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रेवल फूड सर्विस के दिल्ली स्ट्रीट आउटलेट पर ग्राहकों का आकर्षण बनेगी और ये F&B सेगमेंट में एयरपोर्ट की नई शुरुआत है।
ट्रेवल फूड सर्विस के सीओओ और बिजनेस हेड गौरव दिवान ने कहा, 'हम हमेशा ही नवीन टेक्नोलॉजी की तलाश में रहते हैं जो हमारे ग्राहकों के अनुभव और संतुष्टि को बढ़ा सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि नवीनतम और भविष्यवादी कॉन्सेप्ट होने के नाते और इसकी सफलता को देखते हुए, हम इसे भारत के ज्यादा से ज्यादा आउटलेट में लाने की आशा रखते हैं।'
दिल्ली स्ट्रीट के आउटलेट पर पर्यटक लोग मित्री से मिलेंगे और वही उनकी स्वागत करेगी। मित्री पर्यटकों के लिए गतिविधियों को सरल बनाएगी और उन्हें मेन्यू भी प्रदान करेगी।
मित्री भारत में यात्रा के अनुभव को बढ़ाने के लिए ट्रेवल फूड सर्विस का एक टेस्टामेंट है और इस बात का सच्चा उदाहरण है कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी टेक्नोलॉजी ग्राहकों की संतुष्टि, उत्पादक्ता और बिक्री को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
