ट्रैवल फ़ूड सर्विस, गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की प्रमुख रियायत बन गई है
हवाई अड्डे में दिवाली-2018 तक बदलाव हो जाने की उम्मीद है।
ट्रैवल फूड सर्विसेज (टीएफएस), भारत की अग्रणी ट्रैवल फ़ूड और खुदरा कंपनी ने हाल ही में दाबोलिम में, गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए संपूर्ण एफ एंड बी मैंडेट जीता है। टीएफएस अब हवाईअड्डा का प्रमुख रियायतकर्ता होगा, जिसमें ब्रांड 25 से अधिक आउटलेट्स का प्रबंधन और संचालन करेगा, जिसमें विभिन्न बार, रेस्टोरेंट, क्यूएसआर, फूड कोर्ट और अन्य एफ एंड बी प्रारूप शामिल हैं, जो 1,100 वर्ग मीटर से ज्यादा में फैले हुए हैं।
कुछ प्रमुख ब्रांड, जिसको यात्री पसंद करते है, केएफसी, कैफे कॉफी डे, कैफेकिनो, कुकी मैन, इडली.कॉम, करी किचन और कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय और नेशनल ब्रांड्स को शामिल करने के लिए उत्सुक हैं। हवाईअड्डे में दिवाली 2018 तक बदलाव हो जाने की उम्मीद है।
यह बदलाव जयादा से ज्यादा लोगों को कैटरिंग करने और सभी स्तरों पर यात्री के अनुभव को बेहतर बनाने में एक लंबा सफर तय करेगा। ट्रैवल फूड सर्विसेज के साथ, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्थानीय और इन-हाउस ब्रांडों के मिश्रण के माध्यम से भारतीय और विदेशी सभी यात्रियों को व्यंजनों की विस्तृत रेन्ज पेश करेगा।
गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए यह मैंडेट ट्रैवल फ़ूड सर्विसेज के सफर में भारत में यात्रा अनुभव को बदलने की दिशा में एक और मील का पत्थर है। यह पूरे देश में पहुंचने के लिए टीएफएस की विस्तार योजना का अगला कदम है।
ट्रैवल फ़ूड सर्विसेज के सीओओ और बिजनेस हेड, गौरव देवन ने कहा, "गोवा के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बदलने का अवसर प्राप्त करना, हमारे लिए सम्मान की बात है और हम पर किये गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं। उत्कृष्ट ग्राहक सेवा टीएफएस के दिल में है और हम भारत-भर में ट्रैवल फ़ूड के अनुभवों को बदलने के जुनून से प्रेरित हैं। हम कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ मिलकर काम करते हैं और गोवा में परिचालन शुरू करने के लिए उत्सुक हैं, जिससे आगे जाने वाले यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध कराए जा सके।"
