अब फूड डिलीवरी ही नहीं, ये नया व्यापार भी करेगा स्विगी
इस स्टोर के साथ, स्विगी वन-स्टॉप डिलीवरी ऐप बनना चाहते है जो शहर में हर स्टोर की तक पहुंच को सक्षम बनाएगा।
ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर और डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने अपने ग्राहकों को सुविधा प्रदान करते हुए स्विगी स्टोर्स खोलकर अपने प्रमुख व्यवसाय डिलीवरी से अलग विस्तार किया है। भारत के सबसे बड़ा फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म में से एक स्विगी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को शहर के प्रत्येक स्टोर से जोड़कर सुविधा में एक नया आयाम जोड़ना है।
स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, '2014 में जब स्विगी की शुरुआत हुई थी तो उस समय की फूड डिलीवरी आज के समय से बहुत अलग थी। हमने एक उद्योग परिवर्तन की शुरुआत की जो हमारे रेस्टोरेंट और डिलीवरी भागीदारों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर लाने के साथ-साथ भोजन के लिए सहज और विश्वसनीय पहुंच के संग उपभोक्ताओं के लिए अज्ञात सुविधा लाती है।'
स्विगी फलों और सब्जियों, किराना और सुपरमार्केट, फूलों, बेबी केयर, हेल्थ और सप्लीमेंट्स जैसी अन्य श्रेणियों से डिलीवरी करेगा। स्टोर स्विगी ऐप का हिस्सा होंगे।
मजेटी ने कहा, 'आज की घोषणा स्विगी को भोजन से अलग श्रेणियों में ले जाती है। जहां हम उपभोक्ताओं को उनकी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए समान स्तर का अनुभव देने की उम्मीद करते हैं।'
स्विगी अपने 1.25 लाख सक्रिय डिलीवरी साझेदारों के बढ़ते डिलीवरी बेड़े का लाभ उठाएगा जो स्विगी स्टोर्स के लिए डिलीवरी करने के लिए देश में सबसे बड़ा है। इससे स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स को आय के लिए अतिरिक्त मार्ग तक पहुंचाएगा।
