अपने नए आउटलेट में बुजुर्ग स्टाफ को हायर करेगा स्टारबक्स
कॉफी श्रृंखला ने इस बात का उल्लेख भी किया कि रोजगार कार्यक्रम के माध्यम से अवसर पैदा करना स्टारबक्स का एक गुण है।
अमेरिकन कॉफी श्रृंख्ला स्टारबक्स जेलिस्को, मेक्सिको में अपना नया कैफे खोलेगा जिसे खासतौर पर बुजुर्गों द्वारा चलाया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की है।
इस क्षेत्र में स्टारबक्स का ये दूसरा कैफे है जहां पर 52 से 66 उम्र के लोगों को नियुक्त किया गया है। इससे पहले पिछले साल मेक्सिको शहर में इस तरह का कैफे लॉन्च किया गया था।
स्टारबक्स मेक्सिको की हेड एचआर डायना गोंज़ालेज़ ने कहा, 'स्टारबक्स ने पांच साल पहले बुजुर्गों के राष्ट्रीय संस्थान से साझेदारी की थी जो 2019 तक 120 सीनियर कर्मचारियों को हायर करने का लक्ष्य बना रही है। कॉफी श्रृंखला ने जेलिस्को आउटलेट में 14 कर्मचारियों को नियुक्त किया है।'
उन्होंने आगे कहा, 'हम वरिष्ठ नागरिकों में विश्वास रखते हैं जो नए काम का अनुभव करना चाहते हैं। हम एक मल्टी-जनरेशन कंपनी है जो विवधता और समावेश का स्वागत करती है। साथ ही हम अच्छी तरह से संतुलित कार्य वातावरण को जारी रखने के लिए रोमांचित हैं जिसमें युवा साथी और वरिष्ठ नागरिक दोनों शामिल हैं।'
कॉफी श्रृंखला ने इस बात का उल्लेख भी किया कि रोजगार कार्यक्रम के माध्यम से अवसर पैदा करना स्टारबक्स का एक गुण है।
