भारत में इन रेस्टोरेंट्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
देश भर के 11 शहरों में इस ऑफर का लाभ 6000 से ज्यादा रेस्टोरेंट में उठाया जा सकता है।
खाने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, भारत में कुछ रेस्टोरेंट आपके टोटल बिल पर 50 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। भारत में इन ऑफर्स का आप 6000 से ज्यादा रेस्टोरेंट में लाभ उठा सकते हैं। लेकिन आपको सिर्फ उन्हीं रेस्टोरेंट पर ये लाभ मिल पाएगा जिन्होंने डाइनआउट के द्वारा ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट फेस्टिवल (GIRF) के साथ साझेदारी की है। ये देश के प्रमुख डाइन प्लेटफॉर्म में से एक है।
इन 6000 से ज्यादा रेस्टोरेंट में से कुछ वाओ मोमो, पंजाब ग्रिल, द ललित, मैरियट होटल्स, मेनलैंड चाइना, सोशल, चिलीज़ बार एंड ग्रिल, पिज्जा हट, मैकडॉनल्ड्स और बरिस्ता हैं।
ये ऑफर 11 शहरों में उपलब्ध है जिनमें दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, जयपुर, पुणे, गोवा, चंडीगढ़, कोलकाता और अहमदाबाद शामिल हैं। ग्राहक एक से 28 फरवरी तक डाइन-इन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों के पास एचडीएफसी का डेबिट या क्रेडिट कार्ड है वे अपनी GIRF बुकिंग पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।
डाइनआउट के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अंकित मेहरोत्रा ने कहा, 'फरवरी मजे और आनंद करने का महीना है। साथ ही हम इसे देश भर के खाने के शौकीन लोगों के लिए और भी खास बनाना चाहते हैं।'
