पराग मिल्क ने लॉन्च किया प्रीमियम फ्रेश काउ मिल्क ब्रांड

पराग मिल्क ने लॉन्च किया प्रीमियम फ्रेश काउ मिल्क ब्रांड

पराग मिल्क ने लॉन्च किया प्रीमियम फ्रेश काउ मिल्क ब्रांड
पराग मिल्क ने लॉन्च किया प्रीमियम फ्रेश काउ मिल्क ब्रांड

पराग मिल्क, पुणे के पास मंचर के डेयरी फार्म से हवाई जहाज द्वारा दूध लाएगा और दिल्ली में अपने उपभोक्ताओं तक पहुंचाएगा।

पुणे आधारित डेयरी कंपनी पराग मिल्क फूड ने साउथ दिल्ली और एनसीआर में अपना प्रीमियम फ्रेश काउ मिल्क ब्रांड 'प्राइड ऑफ काउज़' लॉन्च किया है। कुछ ही महीनों में कंपनी अपनी इस नई पेशकश का पूरे दिल्ली में विस्तार करेगी।

पराग मिल्क, पुणे के पास मंचर के डेयरी फार्म से हवाई जहाज द्वारा दूध लाएगा और दिल्ली में अपने उपभोक्ताओं तक पहुंचाएगा। इस कदम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को नए सिरे से फार्म के ताजे दुध का अनुभव कराना है।

पराग मिल्क फूड के प्रमुख, देवेंद्र शाह ने कहा, 'कंपनी प्रमुख रूप से लॉजिस्टिक्स और वितरण पर फोकस करेगी। साथ ही ये दूध को डिलीवर करने में छ से सात घंटे तक का समय लगाएगी। इस कदम का मुख्य कारण उत्तर में कंपनी की पहुंच को मजबूत बनाना है। दिल्ली एनसीआर देश का सबसे बड़ा दूध बाजार है जिसका मूल्य लगभग 11 हजार करोड़ रुपए है।'

वर्तमान में डेयरी कंपनी मुंबई, पुणे और सूरत में करीब 25,000 घरों में अपनी सेवाएं दे रही है।

प्राइड ऑफ काउज़ की यूएसपी इसकी प्रत्यक्ष फार्म-टू-होम मिल्क अवधारणा है।

शाह ने आगे कहा, 'इससे मिलने वाला कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 13-18 में 28 प्रतिशत के सीएजीआर की दर से बढ़ा है और यह इसी गति से आगे बढ़ता रहेगा।'

Franchise India Team

Editor