लवाजा ने भारत में लॉन्च की पहली डीकैफ कॉफी
जो भारतीय अपनी सेहत को लेकर सचेत रहते हैं उनके लिए डीकैफ ब्लू एस्प्रेसो कॉफी एक अच्छा ऑप्शन है।
लवाजा ने भारत में ब्लू एस्प्रेसो डेक लॉन्च की है जो इसकी पहली डीकैफ कॉफी है। इटालियन कॉफी ब्रैंड लवाजा अपनी कॉफी मिश्रण की कला के लिए जाना जाता है।
लवाजा की ब्लू एस्प्रेसो डेक उन ग्राहकों के लिए एक उत्तम प्रोडक्ट है जो अपनी डाइट में कैफीन कम करना चाहते हैं। ब्लू एस्प्रेसो की ये कॉफी डीकैफीनेशन की प्राकृतिक प्रक्रिया से गुजरती है। ये प्रक्रिया कॉफी को क्रीमी बनाती है। डीकैफ कॉफी मीठे और कड़वे स्वाद का बैलेंस बनाती है। आप इसमें टोस्टेड मॉल्ट और शहद का स्वाद भी महसूस कर सकते हैं।
जो भारतीय अपनी सेहत को लेकर सचेत रहते हैं उनके लिए डीकैफ ब्लू एस्प्रेसो कॉफी एक अच्छा ऑप्शन है।
लवाजा की ये कॉफी स्पेशल एयर टाइट पैकेज में आती है। ये पैकेजिंग कॉफी के अरोमा को दो साल कर बना कर रख सकती है। एक तरफा वाल्व ग्राहकों के लिए कॉफी स्टोर करना आसान बना देगा।
इस महीनें की शुरुआत में लवाजा ने iTierra! Colombia लॉन्च किया था।
