खाने की क्वालिटी में सुधार करेगा IRCTC, बनाएगा ग्रीन फील्ड बेस किचन
रसोई बनाने के लिए कानपुर, हजरत निजामुद्दीन, हावड़ा, राजेंद्र नगर पटना, सिकंदराबाद, विजयवाड़ा, चेन्नई एग्मोर, अहमदाबाद और रत्नागिरी की जगह चुनी गई हैं।
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरीज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने निर्णय लिया है कि वे ज्यादा से ज्यादा नौ जगहों पर जल्द ही ग्रीन फील्ड बेस किचन स्थापित करेंगे। रसोई बनाने के लिए कानपुर, हजरत निजामुद्दीन, हावड़ा, राजेंद्र नगर पटना, सिकंदराबाद, विजयवाड़ा, चेन्नई एग्मोर, अहमदाबाद और रत्नागिरी की जगह चुनी गई हैं।
रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने कहा है, 'IRCTC इन जगहों पर ग्रीन फील्ड बेस किचन बनाने की योजना कर रहा है। नया किचन बनाने या पुराने किचन के रेनोवेशन के लिए IRCTC ने 2018-2019 के लिए 15 करोड़ के पूंजीगत व्यय का बजट रखा है।'
ग्राहकों का विश्वास जीतने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए IRCTC ने रसोइयों की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है।
IRCTC ने अहमदाबाद, बालासोर, खड़गपुर, सेदहा, नोएडा, नई दिल्ली (जहां अभी कान चल रहा है), हावड़ा और राजेंद्र नगर पटना में भी आठ बेस किचन लॉन्च किए हैं।
