फूड पांडा ने जोड़े साठ हजार डिलीवरी पार्टनर्स, 2020 तक पांच लाख पार्टनर्स को जोड़ने का टारगेट

ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म फूड पांडा करेगा अपने डिलीवरी नेटवर्क का विस्तार, 2020 तक जोड़ेगा पांच लाख पार्टनर्स

फूड पांडा ने जोड़े साठ हजार डिलीवरी पार्टनर्स, 2020 तक पांच लाख पार्टनर्स को जोड़ने का टारगेट
फूड पांडा ने जोड़े साठ हजार डिलीवरी पार्टनर्स, 2020 तक पांच लाख पार्टनर्स को जोड़ने का टारगेट

पिछले पांच हफ्तों में फूड पांडा ने अपने साथ साठ हजार डिलीवरी पार्टनर्स जोड़े हैं। इस ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलिवरिंग प्लेटफॉर्म की योजना अब अपने उपक्रम के विस्तार की है और 2020 तक इसकी योजना पांच लाख पार्टनर्स को अपने साथ जोड़ लेने की है।

ओला अधिकृत इस कंपनी की योजना अगले 2 महीने में साठ हजार और डिलीवरी पार्टनर्स को अपने साथ जोड़ लेने की है। फूड पांडा बड़े फूड टेक ज्वाइंट्स जैसे ज़ोमैटो और स्विगी के साथ प्रतिस्पर्धा में है।

पिछले कुछ हफ्तों में फूड पांडा ने 13 नए शहरों को जोड़कर अपने नेटवर्क को सात शहरों से बढ़ाया है। इस बढ़ोतरी में जयपुर, चंडीगढ़, कानपुर, लखनऊ, इंदौर, अहमदाबाद, नासिक और अन्य शामिल है। इस विस्तार का कारण कंपनी की गहरी पैठ बनाने की रणनीति है।

फूड पांडा के सीईओ प्रणय ज्यूरजका ने कहा, ‘’डिलीवरी पार्टनर्स हमारे मिशन का आधार हैं, जो कि हमारे उपभोक्ताओं तक, हमारे रेस्टोरेंट्स पार्टनर्स का बेहतरीन खाद्य अनुभव पहुंचाते हैं। फूड पांडा आने वाले दो सालों में डिलीवरी पार्टनर्स के लिए पांच लाख अवसर खड़े करने को प्रतिबद्ध है।‘’

कैब से अपनी शुरूआत करने वाले प्लेटफॉर्म ओला ने फूड पांडा को अपने एप में शामिल किया है, ताकि इसके उपभोक्ताओं को फूड ऑर्डरिंग संबंधी बेहतरीन अनुभव प्राप्त हो सके।

फूड पांडा का ओला एब के साथ पूर्णतः जुड़ना हमारे, करोड़ों भारतीयों तक बेहतरीन खाद्य अनुभव पहुंचाने के मिशन की तरफ एक बड़ा कदम है। अपनी तरह का ये पहला आउटरीच प्रोग्राम न केवल पहली बार इसे प्रयोग कर रहे उपभोक्ताओं को एक खूबसूरत अनुभव देगा, बल्कि ओला का प्रयोग कर रहे 150 मिलियन उपभोक्ताओं के लिए भी ये एक सतत् अनुभव उपलब्ध कराएगा।       

Franchise India Team

Editor