एवरस्टोन कैपिटल बर्गर किंग इंडिया के अपने माइनॉरिटी स्टेक बेचेगी

पांच वर्ष पूर्व भारत में बर्गर किंग इंडिया की फ्रैंचाइज़ी शुरू करने वाली स्वदेशी पीई फर्म चैन का मूल्यांकन $300-$350 मिलियन करते हुए अपने 20% शेयर बेच सकती है।

एवरस्टोन कैपिटल बर्गर किंग इंडिया के अपने माइनॉरिटी स्टेक बेचेगी
एवरस्टोन कैपिटल बर्गर किंग इंडिया के अपने माइनॉरिटी स्टेक बेचेगी

बर्गर किंग इंडिया के लगभग 80% शेयर की मालिक एवरस्टोन कैपिटल क्विक सर्विस रेस्टोरेंट  चैन का अपना अल्प हिस्सा बेचेगी। पांच वर्ष पूर्व भारत में बर्गर किंग इंडिया की फ्रैंचाइज़ी शुरू करने वाली स्वदेशी पीई फर्म प्रस्तुत चैन का मूल्यांकन $300-$350 मिलियन करते हुए अपने शेयर बेच सकती है।

बिक्री प्रक्रिया अगले कुछ हफ़्तों में शुरू होना अनुमानित है और उसकी व्यवस्था सलाहकार फर्म ईवाय देखेगी। सौदे के बाद एवरस्टोन नियंत्रक हिस्सेदार बनी रहेगी।

बर्गर किंग्स रेस्टोरेंट्स का भारत और इंडोनेशिया में स्वामित्व और संचालन करने वाली एफ एंड बी एशिया वेंचर्स का नियंत्रण एवरस्टोन कैपिटल करती है। 2013 में एवरस्टोन ने अमेरिकन फ़ास्ट-फ़ूड चैन बर्गर किंग वर्ल्डवाइड से भागीदारी करते हुए इन दो देशों के लिए फ्रैंचाइज़ी शुरू किए थे।

बर्गर किंग इंडिया का पहला आउटलेट नवम्बर 2014 में शुरू किया गया था। मौजूदा हालात में उसके भारत की 30 से अधिक शहरों में लगभग 140 आउटलेट्स हैं। कंपनी 2019 की पहली तिमाही के अंत तक अपने स्टोर्स की संख्या 200 तक लक्ष्य रखती है।

अगर ये सौदा होता है तो, ये एवरस्टोन का फ़ूड एंड बेवरेजेज  पोर्टफोलियो में से पिछले वर्ष का दूसरा आंशिक निकास होगा। इससे पहले कंपनी ने जिग्ग्स कालरा और ज़ोरावर कालरा के स्वामित्व वाले मैसिव रेस्टोरेंट्स के शेयर बेचे थे।

 

 

Franchise India Team

Editor