2020 तक 100 आउटलेट लॉन्च करेगा बर्गर सिंह
भारतीय बर्गर श्रृंखला बर्गर सिंह के दो आउटलेट लंदन में भी स्थापित हैं।
भारतीय बर्गर श्रृंखला बर्गर सिंह ने हाल ही में गुरुग्राम में अपना पहला 'ड्राइव-थ्रू' आउटलेट शुरू किया है। ये आउटलेट गोल्फ कोर्स रोड पर लॉन्च किया गया है। इस श्रृंखला ने ड्राइव थ्रू के सफल कॉन्सेप्ट में निवेश करने की योजना भी बनाई है।
लॉन्चिंग और अपने आगे की योजना के बारे में बात करते हुए बर्गर सिंह के को-फाउंडर और सीईओ कबीर जीत सिंह ने कहा, 'उपभोक्ताओं का अनुभव लगातार बढ़ रहा है और ड्राइव थ्रू की लोकप्रियता की वजह से स्विफ्ट और कुशल आउटलेट की मांग को मान्य किया है।'
2020 तक कंपनी ने देश में अपने 100 आउटलेट खोलने का उद्देश्य रखा है।
वर्तमान में बर्गर श्रृंखला के के 25 से ज्यादा आउटलेट हैं जो दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में स्थापित हैं। श्रृंखला के अन्य पुणे, नागपुर और देहरादून में हैं। इसके अलावा ब्रांड के दो आउटलेट यूके के लंदन में भी हैं।
