बिरयानी बाय किलो ने लॉन्च कि पहला डाइनिंग आउटलेट

बिरयानी बाय किलो फरवरी के महीने में मुंबई और पुणे में अपने दो नए आउटलेट लॉन्च करेगी।

बिरयानी बाय किलो ने लॉन्च कि पहला डाइनिंग आउटलेट
बिरयानी बाय किलो ने लॉन्च कि पहला डाइनिंग आउटलेट

बिरयानी बाय किलो (BBK) ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में अपना पहला डाइनिंग आउटलेट खोला है। ये ब्रांड सभी उत्तरी क्षेत्रों में अपना आउटलेट खोलने का उद्देश्य बना रही है। साथ ही विदेशों में भी अपने व्यापार का विस्तार करना चाहती है।

बिरयानी बाय किलो फरवरी के महीने में मुंबई और पुणे में अपने दो नए आउटलेट लॉन्च करेगी। ये क्लाउड किचन फॉर्मेट में काम कर रही है।

बिरयानी बाय किलो के मेन्यु में पारंपारिक और शाकाहारी दोनों बिरयानी उपलब्ध हैं। ये हैदराबादी, लखनवी और कोलकाता तीन तरह की बिरयानी ऑफर करती है। बिरयानी बाय किलो ने अपने मेन्यु में कबाब, कोरमा और मिठाइयों को भी शामिल किया है।

बिरयानी बाय किलो के फाउंडर कौशिक रॉय ने कहा, 'हम दो साल पुराने बासमती चावलों का इस्तेमाल करते हैं जिनकी देख-रेख काफी मुश्किल होती है। दूसरे लोग सिर्फ छह महीनों पहले का ही आर्टिफिशियल चावल इस्तेमाल करते हैं। हमारे यहां सभी सामग्री हाथ से बनाई जाती हैं। जैसे कि मसाले केरेला से आते हैं और हम घर में ही कसाई करते हैं। हमने सभी आउटलेट में एक सा स्वाद रखने के लिए अपनी सामग्री का मानकीकरण किया है।'

Franchise India Team

Editor