अजया बीच रिसोर्ट के नए जनरल मैनेजर बने जसप्रीत सिंह

गोवा के अजया बीच रिसोर्ट को ज्वाइन करने से पहले कमर्शियल डायरेक्टर के रूप में जसप्रीत सिंह ने भारत में पहला अंदाज होटल लॉन्च किया।

अजया बीच रिसोर्ट के नए जनरल मैनेजर बने जसप्रीत सिंह
अजया बीच रिसोर्ट के नए जनरल मैनेजर बने जसप्रीत सिंह

गोवा के अजया बीच रिसोर्ट ने जसप्रीत सिंह को अपना नया जनरल मैनेजर नियुक्त किया है। हॉस्पिटैलिटी उद्योग में एक दशक से ज्यादा के समय के साथ जसप्रीत सिंह इस उद्योग के दिग्गज हैं।

अपनी नियुक्ति पर जसप्रीत सिंह ने कहा, 'मैं गोवा के अजया बीच रिसोर्ट के प्रतिभापूर्ण और अद्भुत परिवार का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मैं आगे आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं को देखता हूं। अजया की लोकेशन और सौंदर्य डिजाइन दुनिया भर के सबसे समझदार यात्री को आकर्षित करेंगे।'

उन्होंने आगे कहा, 'अपने मेहमानों को इस तरह के रिसोर्ट का अनुभव देने के लिए मुझे मेहमान-नवाजी के उच्चतम स्तर को प्राप्त करने के लिए तैयार किया गया है। हमारे रिसोर्ट के लिए सिर्फ गोवा ही इस तरह के प्यार की पेशकश और निर्माण कर सकता है।'

गोवा के अजया बीच रिसोर्ट को ज्वाइन करने से पहले कमर्शियल डायरेक्टर के रूप में जसप्रीत सिंह ने भारत में पहला अंदाज होटल लॉन्च किया, जिसने हयात के दुनियाभर के 15 अन्य अंदाज होटलों के लग्जरी लाइफस्टाइल कलेक्शन को जोड़ा। सिंह ने दो साल तक इंटरकॉन्टीनेंटल होटल ग्रुप में बतौर डायरेक्टर ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग (दक्षिण पश्चिम एशिया) के रूप में काम किया है। इसके अलावा सिंह ने ओबरॉय ग्रुप के साथ कई क्षेत्रीय विपणन और बिक्री पदों के साथ अपनी विशेषज्ञता विकसित की, जहां उन्होंने अपने करियर के 14 साल बिताए।

अपनी नई भूमिका में, जसप्रीत सिंह मेहमानों को हॉस्पिटैलिटी और सहज ज्ञान युक्त कस्टम मेड सेवाओं की पेशकश करने के लिए उत्तरदायी होंगे, जिसकी अजाया इच्छा रखता है।

Franchise India Team

Editor