असम सरकार ने इस फेमस ब्रांड के पानी की मैन्युफैक्चरिंग पर लगाई रोक
असम सरकार ने बैले ब्रांड के पैक्ड पानी के मैन्युफैक्चर, स्टोरेज और वितरण पर बैन लगा दिया है।
फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट 2006, के उल्लंघन का हवाला देते हुए, असम सरकार ने बैले ब्रांड के पैक्ड पानी के मैन्युफैक्चर, स्टोरेज और वितरण पर बैन लगा दिया है।
राज्य सरकार ने इस ब्रांड के पानी के उत्पादन को 30 दिन के लिए बैन कर दिया है, जो 18 जनवरी से लागू हो चुका है। दरअसल, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) द्वारा टेस्ट किए गए इसके कुछ सैंपल में फ्लोराइड की मात्रा बहुत अधिक निकली जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया।
FDA ने अपने बयान में कहा, 'जनता के स्वास्थ्य के हित में, पैकेज्ड पानी के उत्पादन को 30 दिन के लिए बैन कर दिया गया है जो 18 जनवरी से लागू हो चुका है।'
कालाकुची और सतगांव में उदायक एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड बैले पैकेज्ड पानी की मैन्युफैक्चरिंग करता है।
खाद्य सुरक्षा, कामरूप (एम), गुवाहाटी के नामित अधिकारी एल आर नामपुनी का कहना है, 'दिनचर्या के रूप में, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ गुवाहाटी में कालाकुची, सतगांव के उदायक एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के यहां पहुंचे और पीने के पानी के कुछ सैंपल इक्ट्ठे किए। हमने पाया कि इसमें फ्लोराइड और माइक्रोबायोलॉजिकल पैरामीटर की मात्रा निर्धारित मात्रा से ज्यादा थी।'
